ये हैं टॉप-10 बिजनेस टाइकून, अगली पीढ़ी के बिजनेसमैन। (Top 10 richest child in india)
ये ऐसे बच्चे हैं जो अभी के समय में बिज़नस में अपने कदम जमा दिए हैं, और ऐसा माना जा रहा है की आने वाली पीढ़ी के बेस्ट बिज़नेस मैन में से एक ये सभी Youngest billionaire in india होंगे। और ये बच्चे अभी के टॉप -10 बिज़नेस मैन के बच्चे हैं। (Richest kid in india)
अब हम ये जान लेते हैं की वो कौन-कौन से बिजनेसमैन के बच्चे हैं और इस समय वो क्या कर रहें हैं। तो चलिए 10वें नम्बर से शुरू करते हैं।
ये भी पढ़ें – इण्डिया के टॉप-10 अमीर गेमर।
(10) गौतम अडानी के बेटे करन अडानी :-
- Karan Adani :-
इनका जन्म 7 अप्रैल सन् 1987 में भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में हुआ है।
अब इनके शिक्षा की बात करे तो अमेरिका की यूनिवर्सिटी से मैनेजमेन्ट की पढाई किया हुआ है। और इनकी पढाई जैसे ही पूरी हुई इन्होने अपने पिता के बिज़नेस में कदम रख दिया।
सन् 2016 में ये अडानी की एक कंपनी में CEO बने। ये सब देखते हुए पता चलता है की आगे चलकर अडानी ग्रुप के चेयरमैन भी बन सकते हैं।
(09) कुमार मंगलम बिड़ला की बड़ी बेटी अनन्या बिड़ला :-
- Ananya Birla :-
इनका जन्म 17 जुलाई सन् 1994 में भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में हुआ है।
इनकी शिक्षा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्राप्त हुई है। यह एक सिंगर हैं जो इंग्लिश भाषा में गाना लिखती और गाती हैं।
इनका खुद का Organization है “Svantantra Micro Finance” के नाम से। इन्होने भी अभी तक अपने पिता के बिज़नेस ‘आदित्य बिड़ला’ ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है। इनको लोग Richest teenager girl in india भी कहते हैं।
ये भी पढ़ें – एशिया के 10 सबसे अमीर व्यक्ति/परिवार।
(08) सुनील भारती मित्तल के बेटे केविन मित्तल :-
- Kavin Bharti Mittal :-
इनका जन्म 31 अगस्त सन् 1987 में भारत के दिल्ली शहर में हुआ है।
इनकी शिक्षा पर नज़र डालें तो इन्होने अपनी पढाई लंदन में पूरा किया है। उसके बाद गूगल जैसी कुछ बड़ी-बड़ी कंपनियों में Internship भी किया। और सन् 2012 में इन्होने Hike Messenger को लांच किया, जो की आज के समय में बंद हो गया। । लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है की अभी तक इन्होने अपने पिता के बिज़नस Bharati Enterprises Limited Company को ज्वाइन नहीं किया है।
(07) किशोर बियानी की बेटी अशनि बियानी :-
- Ashni Biyani :-
इनका जन्म सन् 1985 में भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में हुआ है।
इनकी शिक्षा को देखें तो अमेरिका की यूनिवर्सिटी से डिजाइनिंग की पढाई किया है। पढाई पूरा करने के बाद अपने पिता के बिज़नस Future Group को Join कर लिया , और अभी के समय में ये “Future Group” कंपनी के CEO हैं।
ये भी पढ़ें – जानिए भारत के 10 सबसे अमिर शहर कौन से हैं |
(06) आनंद बर्मन के बेटे आदित्य बर्मन :-
- Aditya Burman :-
इनका जन्म जनवरी सन् 1980 में भारत के दिल्ली शहर में हुआ है।
इनके भी शिक्षा की बात करें तो अमेरिका की यूनिवर्सिटी में रसायन विज्ञानं से पढाई किया है। पढाई पूरी करने के बाद ये वापस भारत आये और अपने Family Business को “Dabur Company” को संभालने लगे। सन् 2009 में ये इस कंपनी के Board of Director के सदस्य भी बन गए। और आने वाले समय में चेयरमैन भी इन्हीं को बनाया जायेगा ऐसा सबका मानना है।
(05) शिव नादर मल्होत्रा की बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा :-
- Roshni Nadar Malhotra :-
इनका जन्म सन् 1982 में भारत के नई दिल्ली शहर में हुआ है।
इनकी शिक्षा की बात की जाये तो अमेरिका की यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढाई किया है। इन्होने अपने पिता के बिज़नस HCL कम्पनी को सम्भालने से पहले और भी अन्य कम्पनीयों में जॉब कर चुकी हैं , और जब इन्हें लगा की अब मै अपने पिता के बिज़नस को सम्भालने के लायक बन गयी हूँ तब ये उस “HCL” कम्पनी में अपना कदम रख दिया और अभी के समय में ये HCL की चेयरमैन हैं।
ये भी पढ़ें – टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी कौन – कौन सा है ?
(04) साईरस पूनावाला के बेटे आदर पूनावाला
- Adar Poonawalla:-
इनका जन्म 14 जनवरी सन् 1981 में भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर में हुआ है।
इनकी शिक्षा लन्दन की यूनिवर्सिटी से पूरी हुई है। ये सन् 2011 से ही अपने पिता के बिज़नस वैक्सीन बनाने वाली “सीरम इंस्टिट्यूट” को सम्भाल रहे हैं , और अब तक तो ये उस कम्पनी के CEO भी बन चुके हैं। और आगे चलकर ये चेयरमैन भी बनाने वाले हैं।
(03) अज़ीम प्रेम जी के बेटे रिषद प्रेम जी –
- Rishad Premji :-
इनका जन्म 9 जनवरी सन् 1977 में भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में हुआ है।
इनकी शिक्षा की बात की जाय तो ये अमेरिका की यूनिवर्सिटी से B.A और MBA किया है। ये बहुत पहले से ही अपने पिता के बिज़नस मे काम करना शुरू कर दिया है। ये अपने पिता की कम्पनी ” Wipro” में Chief strategy officer भी रह चुके हैं।
और अब ये “Wipro” कम्पनी के चेयरमैन भी बन चुके हैं।
ये भी पढ़ें – भारत की टॉप 10 घूमने वाली जगह जहां घूमना हर किसी को बेहद पसंद है l
(02) मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी-
- Isha Ambani :-
इनका जन्म सन् 23 अक्टूबर सन् 1991 में भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में हुआ है।
ये मुकेश अम्बानी की बेटी हैं और ये आकाश अम्बानी की जुड़वा बहन हैं तथा मुकेश अम्बानी की इकलौती बेटी हैं।
इनकी शिक्षा की बात करें तो अमेरिका के यूनिवर्सिटी से Psychology और MBA किया है। ये भी अपने भाई आकाश के तरह ही अपने पिता के बिज़नेस को संभालना शुरू कर दिया है।
ये Reliance “jio” Info comm Ltd में जो Branding और Marketing का काम है, वो इन्हीं की देख – रेख में होता है। और “Ajio” को भी इन्होंने ही 2016 में Launch किया है ।
(01) मुकेश अम्बानी के बेटे आकाश अम्बानी-
- Akash Ambani :-
ये मुकेश अम्बानी के बड़े बेटे आकाश अम्बानी हैं।
इनका जन्म 23 अक्टूबर सन् 1991 में भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में हुआ है।
इनकी शिक्षा की बात करें तो Brown university जो की अमेरिका में है, वहां से Economic विषय से पढाई किया है।
ये अभी के समय में अपने पिता के बिज़नस को संभालना शुरू कर दिया है, ये Reliance “Jio” Infocomm Ltd कम्पनी के Board of Director में से एक हैं और ये इस कम्पनी के Chief Strategy & Business Development के हेड भी हैं।
तो आपने जाना Richest boy in india और Richest girl in india. यानि की Top Business Tycoons उम्मीद है आपको पसंद आया होगा, तो आप और किस टॉपिक पर जानकारी चाहते हैं कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं ।
इन्हें भी पढ़ें –