Biography of Lata Mangeshkar in hindi

माल्टा देश के बारे में सम्पूर्ण जानकारी।

छोटा, अमीर और बहादूर माल्टा देश के बारे में विस्तार से जानें (History of Malta country in hindi)–

एक ऐसे देश के बारे मे हम जानने वाले हैं जो मानचित्र मे भी इतना छोटा है कि जबतक ज़ूम (Zoom) नही करेंगे तब तक आपको ये देश दिखाई नहीं देगा लेकिन ये देश घुमने के लिये N0.1 है। इसीलिये तो यहाँ पर बहुत सी हॉलीवुड फिल्म कि शूटिंग होती रहती है। क्यूँकि यहाँ पर आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे जिसे देखकर आप सिर्फ ‘Wow’ बोलते रह जायेंगे, बहुत ही आकर्षक होता है यहाँ का नजारा।

इसके अलावा बहुत ऐसी चीजें हैं जो कबिले तारीफ है जिसके बारे मे आप बहुत हि अच्छे से जानने वाले हैं तो उम्मीद है पूरी जानकारी के लिये आप पुरा पढ़ेंगे।

माल्टा देश की पुरी जानकारी विस्तार से जानें (Full information about Malta in hindi)‌-

यह देश यूरोप महाद्वीप मे स्थित है। इसका पूरा नाम यानि की ऑफिसियल नाम “Republic Of Malta” है। सन् 1994 में इस देश को आजादी मिली थी । इस माल्टा देश कि राजधानी वलेत्ता है। और इस देश का क्षेत्रफल 316 km²  है तथा यहाँ की आबादी 2019 के मुताबिक 5.03 लाख है।

बहुत ही प्राचीन समय में यहाँ पर मुस्लिम धर्म की सँख्या कॉफी ज्यादा हुआ करती थी लेकिन इस माल्टा देश के एक सम्राट ने सभी मुस्लिमों को कहा की इस देश से निकल जाओ तो कुछ मुस्लिम तो इस देश से उसी समय निकल/चले गए लेकिन कुछ लोगो ने अपना धर्म परिवर्तन करा लिया यानि की क्रिश्चन धर्म को अपना लिया और यहीं रह गए। अब हम इस देश के और भी बहुत से महत्वपूर्ण जानकरी एवं तथ्य को जान लेते हैं।

माल्टा देश की महत्वपूर्ण जानकारी एवं तथ्य (Facts of malta in hindi, Malta facts in hindi)–

  • माल्टा देश की मुद्रा का नाम “यूरो है।
  • यहाँ की भाषा MALTESE है परन्तु इसके बावजूद भी 90 % लोग इंग्लिश का इस्तेमाल करते हैं।
  • इस देश में 94% लोग शहर में रहते हैं और सिर्फ 6% लोग गाँव में रहना पसंद करते हैं।
  • यह देश एक यूरोप का छोटा सा आयरलैंड हैं। 
  • इस देश के छोटा एवं बहादुर होने के वजह से कुछ लोग “Small Pocket धमाका” भी कहते हैं।
  • यहाँ का सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल “Water Sport” है ।
  • अगर इस देश को जनसंख्याँ की नजर से देखा जाये तो यह देश 174 वां बड़ा देश है।
  • माल्टा देश के ज्यादातर लोग बहुत ही ज्यादा धार्मिक होते हैं। सायद यही वजह है की यहाँ पर कुल 365 चर्च है।
  • यहाँ के लोग स्वास्थ्य और स्वच्छता पर बहुत ही ज्यादा ध्यान देते हैं क्यूंकि इनका मानना है की अगर शरीर स्वस्थ रहेगा तो आप पैसे कभी भी कहीं भी कमा सकते हैं।
  • की जैसे भारत में चारपहिया से बड़ी जीतनी भी गाड़ियां होती हैं उनके गाड़ी की हैंडिल (Staring)  दाहिने तरफ होती है ठीक वैसे ही माल्टा देश में भी है। जबकि अन्य देश में लेफ्ट साइड में होता है।
  • यहाँ के ज्यादातर लोग बाइक के नहीं बल्कि कार के दीवाने होते हैं।
  • इस देश के जैसे ही यहाँ की लड़कियों को भी खूबसूरत माना जाता है और इस देश के लोग लम्बी और पतली भी होती हैं ।
  • यहाँ शिक्षा पर बहुत ही जोर दिया जाता है। और सायद यही वजह है की यहाँ के लोग ज्यादा जागरूक भी हैं।
  • यहाँ का सबसे बड़ा पैसा कमाने  का स्रोत  टूरिस्ट है।
  • इस देश का पानी बहुत ही स्वच्छ यानि की साफ-सुथरा है।
  • इस देश के लोग स्पोर्ट के साथ-साथ हंटिंग का भी बहुत शौक रखते हैं।

अब आप ये भी जान लीजिये की आप इस देश में जाना चाहते हैं तो आपको कहाँ-कहाँ घूमना चाहिए और उस जगह का नाम क्या है।

यहाँ की दर्शनीय स्थल (Tourist places of Malta, Malta tour)-

  • गोल्डन बे
  • नील जल परिशोधन कुंड
  • गोजो का द्वीप
  • द मन्जद्र मंदिर.
  • सेंट अगाथा टॉवर
  • सेंट जॉन को-कैथेड्रल
  • मेलिहा का पैरिश चर्च
  • हगार किम मंदिर
  • पोपये गाँव
  • टार्क्सियन मंदिर |

आदि जगह हैं घूमने तथा आनंद लेने के लायक जहाँ आप जा सकते हैं और मजे कर सकते हैं।

तो उम्मीद करते हैं की आपके लिए हमारे द्वारा दी गयी जानकारी जरूर समझ/पसंद आयी होगी तो कृपया आप ये जरूर बताएं की आप और किस टॉपिक पर जानकरी प्राप्त करना चाहते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *