Biography of Lata Mangeshkar in hindi

100 वर्ष पुराना घर,मार्क जुकरबर्ग ने 10 वर्ष पूर्व खरीदा,अब बेचकर हुई तिगुनी कमाई।

फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग फिर से सुर्ख़ियों में है उन्होंने सेन फ्रांसिस्को का अपना 100 साल पुराना घर बेच दिया। इस घर को महंगी लागत पर बेच कर सेन फ्रांसिस्को में सबसे महंगा घर बेचने का रिकॉर्ड अपने नाम  कर लिया। इस घर को बेच कर 3 गुना मुनाफा कमाया। वर्तमान में मार्क ज़ुकरबर्ग के पास कई आलिशान घर हैं। वो भी अलग-अलग शानदार लोकेशन पर मौजूद है। 7000 वर्ग फीट से ज्यादा एरिया में बना यह घर इस साल सेन फ्रांसिस्को में बिकने वाला सबसे महंगा घर है। ऐसा बताया जाता है इस घर का निर्माण 1928 में हुआ था। यानी यह करीब 94 वर्ष पुराना है , यह जुकरबर्ग के बेहद करीब था।

वीआईपी इलाके में बना है

मार्क का यह घर सेन फ्रांसिस्को में वीआईपी इलाके में बना हुआ है। मार्क का यह  घर जुकरबर्ग सेन फ्रांसिस्को, जनरल हॉस्पिटल एन्ड ट्रामा सेंटर के पास स्थित है। मार्क जुकरबर्ग का घर डोलोरेस पार्क, लिबर्टी हिल के शांत इलाके भी स्थित हैं। 

घर में कुछ बदलाव किये

यह घर  लेने के 1 साल बाद 2013 में मार्क जुकरबर्ग और इनकी पत्नी प्रिसिला चान ने इसमें कुछ जरूरी परिवर्तन किये गए इसे एक नया रंग और रूप दिया जैसे इसमें लॉन्ड्री रूम,  वाइन रूम, वेट बार और ग्रीन हाउस जैसी चीजों को डिज़ाइन करवाया। ये सभी काम को करवाने में करोड़ों का खर्च आया। 

तीन गुना मुनाफा

उन्होंने 10 साल पहले 2012 में यह घर खरीदा था इस घर को खरीदने के लिए मार्क ने 10 मिलियन्स डॉलर यानी 80 करोड़ रूपये चुकाए थे। अब इसी घर को 31 मिलियन डॉलर यानी 250 करोड़ रूपये में बेचा है। उनको यह घर बेच कर तीन गुना अधिक मुनाफा मिला। इस वजह से  ही यह बात बहुत सुर्खिया बटोर रही है।

मार्क जुकरबर्ग के पास और भी घर

मार्क जुकरबर्ग के पास इस घर को बेचने के बाद 3 और आलिशान घर है। ये तीन घर सिलिकॉन वैली, लेक ताहो और हवाई में बने हुए हैं।

 ऐसा बताया जाता है, इसके आलावा इनके पास और भी घर हैं। मार्क जुकरबर्ग अपने महंगे घरों को लेकर अक्सर खबरों में बने रहते हैं।

घटी दौलत

आईटी शेयर में भारी गिरावट आने के कारण फेसबुक और इनकी मूल कंपनी मेटा पर भी इसका प्रभाव पड़ा। इसी वजह से इनकी दौलत में पहले से कमी आई है। 63.5 बिलियन डॉलर यानी आधी से ज्यादा सम्पत्ति गंवा बैठे हैं। इस नुक्सान के चलते अमीरों की सूची में 10वें  स्थान से खिसक कर 17वें स्थान पर पहुंच गए है।

गिरावट के कारण

जुकरबर्ग की जिंदगी में कहीं गिरावट की स्थिति हैं तो कहीं उपलब्धि की स्थिति है अगर पुरे नतीजे पर आये तो ये थोड़ा मंदी का समय है। इस मंदी के समय में उन्होंने अपना घर बेचने का निर्णय लिया। भले ही 3 गुना फायदे पर घर बेचा हो लेकिन अभी उनकी स्थिति पहले जैसे नहीं रही। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस समय बहुत से फेसबुक यूजर फेसबुक को छोड़ कर युटुब और टिकटोक में ज्यादा रूचि दिखा रहे हैं। फेसबुक की कमाई का बहुत बड़ा हिस्सा विज्ञापन से आता है। एक समय था मार्क जुकरबर्ग दुनिया के तीसरे अमीर व्यक्ति थे। लेकिन अब धीरे धीरे 17वें स्थान पर पहुँच चुके हैं। 97% कमाई फेसबुक पर लगे विज्ञापन से ही आती है। डेलीमेल के रिपोर्ट के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग ने इस घर में काफी चीजे अपनी सुविधा के हिसाब से करवाई, जो इस घर में पहले मौजूद नहीं थी यह एक सुविधाओं से भरा आलिशान बंगलो था। जब घर में रेनोवेशन का काम चल रहा था, उन वर्षों के दौरान मार्क जुकरबर्ग से उनके कई पड़ोसियों ने लगातार जारी कंस्ट्रक्शन और अवैध तरिके से पार्क की गई गाड़ियों को लेकर शिकायते भी की।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *