Biography of Lata Mangeshkar in hindi

भारत में सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए प्रसिद्ध जगह।

जाड़े के मौसम में कोई सोचता है बस गर्म गर्म कंबल में पड़े रहे, लेकिन ऐसे कई लोग भी है जो सर्दी के मौसम का लुफ्त कहीं बाहर जाकर उठाना पसंद करते हैं,बर्फ से ढकी वादियां ,ऐसे प्रतीत होता है जैसे जाड़े ने भी सफेद कंबल ओढ़ रखा हो। ऐसे दृश्य को कौन नहीं देखना चाहेगा। स्नो फॉल हर किसी के मन को रिझाती हैं। इस नजारे को देखने दूर दूर से पर्यटक आते हैं।

शाम की ठिठुरन में अगर चाय की चुस्की मिल जाए तो क्या बात। जैसे जैसे शाम ढलती है कोहरा गहरा होता जाता है,ये कोहरा अपने साथ एक चुपी सी ले आता है। शाम की जलती हुई आग न जाने कितना सुकून देती है। चलो फिर, सर्दियों में अपनी मन पसंद जगह की सैर करें, जहां स्नो फॉल, स्कीईंग जैसे गतिविधियां करने को मिले।

शिमला –

शिमला, हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। शिमला उत्तर भारत का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है। शिमला समुद्र तल से 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वैसे तो शिमला में साल भर मौसम सुहावना होता है लेकिन सर्दियों के मौसम में यह पड़ने वाली स्नो फॉल पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। हर तरफ बर्फ की चादर फैली होती है।

बिनसर –

बिनसर, यह उत्तराखंड में स्थित है। यह एक छोटा सा हिल स्टेशन हैं। यह पर जाकर आप सर्दियों के मौसम में पहाड़ों की ख़ूबसूरती को करीब से देख सकते हैं। यह से आप केदारनाथ और नंदा देवी की चोटियों का अद्भुत नजारा भी देख सकते हैं।

जम्मू और कश्मीर –

जम्मू और कश्मीर को “धरती पर स्वर्ग ” की उपाधि दी जाती है। जम्मू और कश्मीर सबसे सुंदर पर्वत चोटियां, ग्लेशियर ,शानदार मठों, नीली नीली झीलें ,नदियां,जंगलों और ऊँचें-ऊँचे देवदार के पेड़ो से भरा हुआ है। यहां पर पर्यटक पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, स्कीईंग जैसी गतिविधियां करके अपना मनोरंजन करते हैं।

लैंसडाउन –

लैंसडाउन, यह उत्तराखंड में स्थित है। लैंसडाउन गढ़वाल पहाड़ियों के बीच स्थित है। घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह समुद्र तल से 5670 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है। लैंसडाउन शहरी दुनिया का सबसे अलग एक प्राचीन शहर है। इसकी आबादी 20,000 के आसपास है। लैंसडाउन अपने चारों ओर बर्फ के पहाड़ों से ढका हुआ, हरे भरे जंगलों से घिरा हुआ है। जोकि पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

खजुराहो –

खजुराहो, यह मध्यप्रदेश में स्थित है। खजुराहो हिन्दू और जैन मंदिरों का उत्कृष्ट समूह माना जाता है। इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में शामिल किया है। यह अतीत की झलक पाने के लिए दूर दूर से पर्यटक आते हैं। खजुराहो, मध्यप्रदेश राज्य के छतरपुर जिले का एक छोटा सा गांव है। खजुराहो में स्थित हिन्दू और जैन मंदिर काफी पुराने हैं। जिनका निर्माण चंदेल वंश के राजाओं द्वारा 950 ई  से 1050 ई के बीच में करवाया गया था। सर्दियों के मौसम में पर्यटक खजुराहो  की समृद्ध विरासत देखने आते हैं।

गुलमर्ग –

गुलमर्ग, कश्मीर में स्थित है। गुलमर्ग में वैसे तो पुरे साल घूम सकते हैं, लेकिन कश्मीर के इस पहाड़ी शहर को सर्दियों का वंडरलैंड माना जाता है। यह की जमी हुई झील ,बर्फ से ढकी वादियों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती हैं। यह पर आप स्नो बोटिंग, एयर स्कीईंग भी कर सर्दी के इस मौसम का पूरा पूरा लुफ्त उठा सकते हैं।

कुल्लू मनाली –

कुल्लू मनाली, हिमाचल प्रदेश के दो हिल स्टेशन है। जो हिमालय में बर्फ से ढकी पर्वतमालाओं में बसा हुआ है। कुल्लू घाटियों, सुरम्य स्थलों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। कुल्लू मनाली, पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमालाओं  के बर्फ से ढके हिल स्टेशन है। यह पर पर्यटक बर्फबारी  का आनंद लेने, पर्वतारोहण, ट्रैकिंग और स्कीइंग करने के लिए आते हैं। 

जयपुर – 

जयपुर, भारत का एक खूबसूरत और पुराना शहर है। यह समृद्ध वास्तुकला विरासत का अद्भुत नमूना है। जयपुर, राजस्थान की राजधानी है, सर्दियों में घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है। जयपुर में देखने के लिए मंदिर ,ऐतिहासिक स्थल, रंगीन बाजार आदि बहुत सी चीजे हैं जो पर्यटकों के ध्यान को अपनी तरफ खींचती है। यह सर्दियों का बेहद आदर्श मौसम होता है। पर्यटक यहां के जायके का भी लुफ्त उठाते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *