Biography of Lata Mangeshkar in hindi

विटामिन बी12 कहां-कहां से प्राप्त कर सकते हैं?

विटामिन बी12: शरीर में विटामिन बी 12 की कमी से आपके मस्तिष्क, मांसपेशियां, तंत्रिका और स्वास्थ्य पर कई तरह के गंभीर असर पड़ सकते हैं क्या आप जानते हैं कौन से ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिसमे सबसे ज्यादा विटामिन बी12 पाया जाता है।

 विटामिन बी12 : शरीर को फिट रखने के लिए विटामिन बहुत जरूरी है। अगर शरीर में किसी भी एक विटामिन की कमी हो जाए तो बीमारियां बढ़नी शुरू हो जाती हैं। शरीर को सुचारू रूप से काम करने के लिए प्रोटीन, खनिज और विटामिन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। शरीर के लिए जरूरी विटामिन में से एक है “Vitamin B”।

विटामिन बी आठ तरह के होते हैं। सभी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। अगर बात करें विटामिन बी12 की तो यह सर्कुलर ट्री सिस्टम और नर्वस सिस्टम को हेल्थी रखने में मदद करता हैं। आप जानते हैं विटामिन बी12 की कमी से होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं और कौन से प्राकृतिक स्रोत से इस की कमी को पूरा किया जा सकता है? बहुत से ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनसे आप विटामिन बी12 की कमी को पूरा कर सकते हैं।

विटामिन बी के प्रकृतिक स्त्रोत :-

1.     दूध

विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में दूध शामिल करें। दूध में काफी मात्रा में विटामिन  B12 पाया जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए यह अच्छा विकल्प है।

2.      दही

विटामिन बी कॉन्प्लेक्स जैसे विटामिन B2, B1 और B12 आप को दही में मिलता है। आप डाइट में लो फैट दही जरूर शामिल करें इस से शरीर को जरूर पोषण मिलता है।

3.      पनीर

स्विस पनीर में विटामिन B12 सबसे ज्यादा होता है। इसके अलावा और कॉटेज चीज में भी विटामिन बी12 पाया जाता है पनीर आपके स्वस्थ को बेहतर रखता है।

4.     ओटमील

नाश्ते में ओट्स खाने से शरीर को भरपूर फाइबर और विटामिनस  मिलते हैं और इसमें विटामिन B12 काफी मात्रा में होता है जिससे आप हेल्दी रहते हैं।

5.     सोयाबीन

सोयाबीन में विटामिन B12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आप सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन की सब्जी खा सकते हैं।

6.     ब्रोकली

आप अपनी डाइट में ब्रोकली शामिल कर सकते हैं हालांकि हर किसी को यह खास पसंद नहीं आती। इसके बावजूदआप इसका सेवन करें ब्रोकली में विटामिन B12 के साथ फॉलेट होता है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होने देता है।

7.     झींगा

अगर आप मांसाहारी हैं तो आप झींगा खा सकते हैं। इसमें काफी मात्रा में आपको विटामिन B12 मिलेगा।

8.     अंडा

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए अंडा बहुत फायदेमंद है अगर आप दिन में 2 अंडे खाते हैं तो ऐसे दैनिक जरूरत की 46% मात्रा पूरी हो जाती हैं अंडा खाने से शरीर को दूसरे जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं।

9.     चिकन

अगर आप चिकन खाना पसंद करते हैं तो आपको इस में  खूब विटामिन B12 और फोलेट मिलता है चिकन खा कर आप विटामिन बी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

10.  सोल्स मछली

फिश लवर्स के लिए विटामिन बी का सबसे अच्छा  साधन है। सोल्स मछली यह काफी महंगी होती है लेकिन इसमें ढेर सारा विटामिन B12 होता है आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *