घूमना किसे नहीं पसंद है, अपने देश में कोई कहीं भी घूम सकता है। लेकिन दूसरे देशों में घूमने के लिए हमे वीज़ा की जरूरत होती है। वीज़ा यानि लाखों का खर्च हर कोई नहीं उठा सकता, विदेश में घूमने का सपना, सपना ही रह जाता है। लेकिन रुको परेशान होने की जरूरत नहीं है , कोरोना महामारी की वजह से लोगों को बहुत परेशानी हुई थी सभी देशों ने अपने देश में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इसलिए बहुत से लोग दूसरे देशो में ही फसे रह गए थे । लेकिन अब जानकर खुसी होगी, लगभग सभी देशों ने टूरिस्ट्स का प्रवेश बिना वीज़ा के कर दिया है। भारत के लोग जिनका पासपोर्ट बना हुआ है बिना वीज़ा के 60 देशों में घूम सकते हैं।
पासपोर्ट इंडेक्स में रैंकिंग
कुछ समय पहले लन्दन की एमिग्रेशन कंसल्टेंसी ‘ हेनली एंड पार्टनर्स ने 2022 के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की जिसमे भारत के पासपोर्ट को 87वां रैंक मिला है। इस रैंकिंग में 199 देश शामिल थे। जापान इस रैंकिंग में शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर सिंगापुर और तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका है।
सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट
रैंकिंग के अनुसार जापान, सिंगापुर और साउथ कोरिया के पासपोर्ट को ज्यादा शक्तिशाली बताया गया। आपको जानकर हैरानी होगी ज्यादातर इस सूची में जापान का नाम सबसे ऊपर होता है। इसका मतलब जापानी दुनिया के 193 देशों में बिना वीज़ा के घूम सकते हैं। वहीं सिंगापुर और साउथ कोरिया 192 देशों में बिना वीज़ा के घूमने जा सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो इसे 109वां स्थान मिला है, और इस वजह से पाकिस्तान केवल 32 देशों में बिना वीज़ा के घूमने जा सकते है।
पासपोर्ट रैंकिंग में जापान सबसे आगे
जापान पिछले 5 सालों से हेनले पासपोर्ट रैंकिंग की सूची में प्रथम स्थान पर मौजूद है। जापानी पासपोर्ट धारक 193 देशों में बिना वीज़ा के घूमने जा सकते हैं ।
एशिया के बाकी देशों की रैंकिंग
पासपोर्ट रैंकिंग की बात करें, तो चीन का 69वां स्थान है। इसका मतलब यह 80 देशों में बिना वीज़ा के घूम सकता है। वहीं बांग्ला देश की रैंकिंग 104 है, बात उत्तर कोरिया की करें तो इसे 105 स्थान प्राप्त है। उत्तेर कोरिया के नागरिक 40 देशों में यात्रा कर सकते हैं। रूस की रैंकिंग 50 और श्रीलंका की रैंकिंग 103 है।
भारतीय इन 60 देशों में फ्री में एंट्री कर सकते हैं इन देशों के नाम की सूची निम्नलिखित है :-
- फिजी
- नियु
- समाओ
- तुवालु
- वनुआतू
- ईरान
- जार्डन
- ओमान
- कतर
- हैती
- अल्बानिया
- सर्बिया
- बारबाडोस
- डोमिनिका
- ग्रेनेडा
- जमैका
- मोंटेसेराट
- कम्बोडिया
- इंडोनेशिया
- कुक आइलैंड
- भूटान
- सेंट लुसिया
- लाओस
- मकाओ
- मालदीव
- म्यांमार
- नेपाल
- श्री लंका
- थाईलैंड
- बोल्विया
- गैबोन
- गिनी बिसाऊ
- मेडागास्कर
- मॉरिटानिया
- मारीशस
- मोज़ाम्बिक
- रवांडा
- सेनेगल
- तिमोर-लेस्ते
- सेंट विसेंट
- ग्रेनेडाइंस
- अल साल्वाडोर
- जॉर्डन
- बोत्सवाना
- बुरुंडी
- केप वर्डे द्वीप
- कोमोरो द्वीप समूह
- इथोपिया
- गिनी-बिसाऊ
- मॉरिटानिया
- मोज़ाम्बिक
- सेशेल्स
- सिएरा लियोन
- सोमानिया
- तंजानिया
- टोगो
- ट्यूनेशिया
- युगांडा
- जिम्बावे
- मोंत्सेराट
भारतीय 11 एशिआई और 2 यूरोपीय देशों की यात्रा कर सकते हैं।
भारतीय 20 अफ़्रीकी देशों, 2 अमेरिकी देश, 8 ओशियन देशों का, 10 कैरिबियाई देशों की वीज़ा मुक्त यात्रा कर सकते हैं।
भारत में पासपोर्ट कितने प्रकर के होते हैं :-
नीला पासपोर्ट :- नीला रंग का पासपोर्ट आमतौर पर आम जनता को जारी किया जाता है।
सफेद पासपोर्ट :- सफेद पासपोर्ट भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले को जारी किया जाता है। लाल रंग का पासपोर्ट:- लाल रंग का पासपोर्ट भारतीय राजनायकों को एक राजनयिक पासपोर्ट जारी किया जाता है।