Italy Trip :
भारत से बाहर ना जाने कितने लोग घूमने का सपना देख रहे होते हैं यह सोच रहे होते हैं किस जगह घूम कर आया जाए? बहुत से लोग हैं, भारत से बाहर घूमने का प्लान बनाते रहते हैं लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आता ऐसा कौन जगह घूमना यादगार रहेगा ऐसे लोगों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है, जो प्लान बना रहे हैं काफी शानदार खूबसूरत ऐतिहासिक सुंदर कलाकृतियों से भरपूर जो आपके मन को मोह ले ऐसा दृश्य है। साथ ही इसे दुनिया का सबसे रोमांटिक देश भी माना गया है। यहां आप अलग-अलग शहरों में घूम कर अपनी छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।
कब जाएं घूमने
इटली में घूमने जाने का समय अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर तक होता है। इस समय यहां जाकर आप अपनी छुट्टियों को अच्छे से एंजॉय कर सकते हैं।
रोम
इटली का सबसे सुंदर और रोमांटिक शहर रोम माना जाता है। इटली का यह शहर अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए काफी अच्छा विकल्प है। यहां की सुंदर कलाकृतियां आपके मन को आकर्षित करेंगी, यह शहर अपने फैशन फूड और सिनेमा के लिए जाना जाता है। पूरी दुनिया से लोग यहां आना काफी पसंद करते हैं ।
वेनिस
इटली का वेनिस शहर रोमांटिक शहरों में गिना जाता है। इस शहर की खूबसूरती की तारीफ जितनी की जाए उतनी कम है। पानी से भरा हुआ यह शहर दिखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षक है यहां पर आप बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।
मिलान
इटली का यह शहर अपनी ख़ूबसूरती और फैशन के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको सुंदर और शानदार डिजाइन की कलाकृतियां और स्मारक के कई डिजाइन देखने को मिलेंगे यहां पर टिएट्रो अला स्काला नामक सिनेमाघर काफी मशहूर है ।
वेरोना
वेरोना को इटली के रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है। यहां पर सैन जेनों चर्च काफी मशहूर है। यह लोकप्रिय धार्मिक जगहों में से एक है यहां जगह जगह पर सांस्कृतिक स्थान हैं इसकी खूबसूरती लोगों के मन को काफी आकर्षक करने वाली होती हैं।
फ्लोरेंस
अगर आप वास्तु कला को देखने के शौकीन हैं, तो इटली के फ्लोरेंस की यात्रा करना ना भूलें यहां आपको वास्तु कला के आकर्षक संग्रह का घर देखने को मिलेगा। यह सबसे बड़ा आउटडोर संग्रहालय के नाम पर मशहूर हैं। इसके अलावा यह पूरी दुनिया के महान कला संग्रहालय में से एक है। इसके अलावा सांता मारिया डेल फिओर में शाम के समय सूरज डूबने का नजारा काफी सुंदर और आकर्षक लगता है।
कोलोसियम रोम
यह एक तरह का अखाड़ा है जो आज इटली का काफी फेमस ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि इस अखाड़े में 50,000 दर्शक एक साथ प्रदर्शन को देख सकते हैं। करीब इस अखाड़े के 80 गेट आपको देखने को मिल जाएंगे।
पॉसीटानो
इटली में कई सुंदर शहर है उन्हीं शहरों में से एक पॉसीटानो है। पॉसीटानो तट के काफी नजदीक स्थित है। इसकी खूबसूरती के बारे में आपको कई ट्रैवल मैगजीन में देखने को मिल जायेगा।
पेमपोई
इटली के दक्षिणी क्षेत्र में मौजूद इस जगह का इतिहास ज्वालामुखी से जुड़ा हुआ है। कई सालों पहले यहां ज्वालामुखी फटने के कारण काफी ज्यादा बर्बादी हुई थी बाद में इसे शहर के रूप में तब्दील कर दिया गया आप इटली के ट्रिप के दौरान यहां की यात्रा कर सकते हैं।
नेपल्स
यह शहर दक्षिण क्षेत्र में स्थित है नेपल्स शहर, नेपल्स की खाड़ी से उठने वाली चट्टान पर बना हुआ है । इसके पास ही माउंटेन विसुवियस नाम का ज्वालामुखी है। यह वही ज्वालामुखी है जिसने पेमपोई शहर को बर्बाद किया था यहां पर आपको वास्तु, संस्कृति कला का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा यहां पर आपको डुओमो डी सेन गेनारो, रॉयल पैलेस, कस्तेल नुओवो और कैसल डेल औवो आदि जगह देखने लायक है । इटली शहर के बारे में इतना सुन कर आपसे यहां घूमे बिना रहा नहीं जाएगा ।