सफलता किसी को बहुत कम उम्र में ही मिल जाती है, किसी को सफलता के लिए लम्बे समय तक इंतजार करना पड़ता है। अगर कम उम्र में ही सफलता मिल जाये, यह बहुत बड़ी बात है मेरा मानना है जितनी बड़ी सफलता उतना बड़ा संघर्ष होता है।
आज हम बात करने जा रहे है टेलर एलिसन की, जिस सपने के बारे में युवा सोच रहे होते हैं ये उस सपने को जी रही हैं। टेलर एलिसन स्विफ्ट एक अमेरिकी गायक हैं। टेलर एलिसन सिर्फ 9 साल की उम्र में नेशनल पोएट कोंनटेस्ट भी जीत चुकी हैं। इन्होने वर्तमान पीढ़ी के देशी संगीत के तरीके को बदल कर नया आयाम दिया। केवल सोलह की उम्र में अपना पहला एल्बम जारी किया।
प्रारंभिक जीवन
टेलर एलिसन स्विफ्ट का जन्म 13 दिसंबर 1989 को पेन्सिलवेनिया के रीडिंग में हुआ। इनके पिता एक स्टॉकब्रोकर थे, जबकि इनकी माँ एक गृहिणी थी। इनके एक छोटा भाई भी है जिसका नाम ऑस्टिन हैं। टेलर ने 12 साल की उम्र से ही गाने और कविताएं लिखना शुरू कर दिया था। टेलर की रोल मॉडल उनकी दादी, मेजर फिनेले, रही। जोकि एक ओपेरा गायिका रही हैं।
शैक्षिक योग्यता
टेलर ने अपने शुरूआती पढाई अल वेरनिअ मोंटेसरी स्कूल से की। टेलर बाइबिल कक्षाओं में भाग लेती थी । जब शहर बदला और आकर व्योमिसिंग शहर में रहने लगी और अपनी आगे की पढाई व्योमिसिंग एरिया हाई स्कूल से की । बचपन से ही उन्हें संगीत में दिलचस्पी थी, इनकी लिखने में भी रूचि थी। इन्होने कम उम्र में ही एक उपन्यास भी लिखा ।
निजी जिंदगी
टेलर स्विफ्ट , जोनास ब्रदर्स समूह के प्रमुख गायक जोनास के साथ डेटिंग कर रही थी। उनके रिश्ते की ये बात पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई थी। कई महीनो बाद अमरीकी पत्रिका में उनके ब्रेकअप की खबर सामने आई। ऐसा माना जाता है जोनास पर उनके परिवार का दबाव था इस वजह से उन्हें इस रिश्ते से पीछे हटना पड़ा। कुछ ही समय बाद उन्होंने टेलर लॉटनर, जॉन मेयर, जेक गिलेनहॉल, हैरी स्टाइल्स और केल्विन हैरिस को डेट किया। 2016 में उन्हें टॉम हिडलेस्टन के साथ स्पॉट किया गया था, लेकिन बाद में टेलर ने घोषणा की कि टॉम के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया था।
कैरियर
संगीत व्यवसाय के लिए उनका पहला प्रदर्शन एक स्टूडियो में डेमो रिकॉर्ड करना था।13 साल की उम्र में उसने एक रिकॉर्ड डील साइन की। 2005 में, उन्होंने ‘ब्लूबर्ड कैफ में प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने स्कॉट बोरचेता को प्रभावित किया। उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। एक कंप्यूटर मैकेनिक ने उसे तीन डोरियाँ बजाना सिखाया , जिसके बाद उसने गिटार बजाना शुरू किया। वह केवल बारह वर्ष की थी।
एलबम्स
- 24 अक्टूबर 2006 को उन्होंने अपना पहला एल्बम टेलर स्विफ्ट रिलीज किया। इस एल्बम में 11 गाने थे।
- 2016 में ये एल्बम रिलिज होते ही, इस एल्बम की 7 मिलियन कॉपीज़ बिक चुकी थी।
- 11 नवंबर 2008 को टेलर का दूसरा एल्बम रिलिज हुआ, जिसका नाम फीयरलेस था। ये एल्बम भी रिलीज़ होते ही हिट हो गई।
- टेलर ने एक क्रिसमस एल्बम “साउंड्स ऑफ द सीज़न”भी रिकॉर्ड किया, जिसे 16 अक्टूबर , 2007 को रिलीज़ किया गया था ।
- उसके बाद के एल्बम ‘स्पीक नाउ’, ‘रेड’ और ‘1989’ ने उन्हें देश का पॉप संगीतकार के मुकाम पर पहुँचाया।
पुरस्कार और सम्मान
- 2011 देश कलाकार विजेता
- 2013 देश कलाकार विजेता
- 2014 देश कलाकार विजेता
- 2015 गीत विजेता
- 2015 महिला कलाकार विजेता
- 2015 पॉप कलाकार विजेता
- पीपुल्स च्वाइस अवार्ड
- ग्रैमी अवार्ड्स’
- बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स
- ब्रिट अवार्ड
- गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
कुछ अन्य तथ्य
- उनका पहला गाना “लकी यू ” है।
- “किश में” उनका पहला गाना है जिसपर उन्होंने गिटार बजाया था।
- उन्होंने दूसरे आर्टिस्ट के लिए कई सारे गाने लिखे है।
- एल्बम ‘1989’ के बाद वह 1 मिलियन से अधिक प्रतियां बेचने वाली लगातार तीन एल्बम बनाने वाली पहली महिला बनीं।