आज हम बात करने जा रहे है देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की। महात्मा गाँधी भारत और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक और आध्यात्मिक नेता थे। महात्मा गाँधी शांति की राह पर चल कर देश को आजाद करवाना चाहते थे उनके इसी शांति ,सत्य और अहिंसा का पालन करने की आदत के कारण लोग उन्हें ” महात्मा ” नाम से बुलाने लगे।
महात्मा गाँधी का परिचय
महात्मा गाँधी जी का पूरा नाम मोहन दास करम चंद गाँधी था इनके पिता का नाम करम चंद गाँधी था। इनकी माता का नाम पुतलीबाई था। इनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर नाम के स्थान पर हुआ। इनका विवाह कस्तूरबाई माखन जी कपाड़िया के साथ हुआ। इनकी 4 संताने थी जिनका नाम हरिलाल, मणिलाल, रामदास ,देवदास है। इनकी मृत्यु 30 जनवरी 1948 को नत्थू राम गोडसे ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।
गोडसे और उनके सह षड्यंत्रकारी नारायण आप्टे पर केस चला कर जेल भेज दिया और दोनों को सजा मिली । नाथूराम गोडसे को 15 नवंबर 1949 को फांसी दी गई थी।
महात्मा गाँधी का प्रारम्भिक जीवन
गाँधी जी के जीवन में उनकी माता का बहुत अधिक प्रभाव रहा। उनका विवाह 13 वर्ष की उम्र में ही हो गया था उस समय कस्तूरबा 14 वर्ष की थी। 1887 में गाँधी जी ने मेट्रिक की परीक्षा पास की 1888 में भाव नगर के शामलदास कालेज में दाखिला लिया इस के बाद लंदन गए वहां से बैरिस्टर बन कर वापस आये। कुछ 2 साल बाद सन् 1885 में गाँधी जी जब 15 साल के हो गए थे तभी उनकी पहली संतान ने जन्म लिया ,लेकिन कुछ ही समय के पश्चात उसकी मृत्यु हो गई और उसी वर्ष गाँधी जी के पिता करम चन्द गाँधी जी की मृत्यु हो गई।
महात्मा गाँधी की दक्षिण अफ्रीका की यात्रा
1894 में दक्षिण अफ्रीका किसी क़ानूनी विवाद के सम्बन्ध में गए वहां जाकर अवज्ञा आंदोलन चलाया। इसके पूरा होने के बाद भारत लौटे।
स्वतंत्रता संग्राम में भाग
दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद देश की आज़ादी के लिए कदम बढ़ाया। महात्मा गाँधी ने देश को आज़ाद करवाने के लिए कई आंदोलन भी चलाये जैसे
सन् 1920 में :-असहयोग आंदोलन
सन् 1930 में :-अवज्ञा आंदोलन
सन् 1942 में :- भारत छोडो आंदोलन
वैसे तो महात्मा गाँधी का पूरा जीवन ही एक आंदोलन रहा। परन्तु मुख्य रूप से 5 आंदोलन चलाये जिनमे से ३ आंदोलन सम्पूर्ण राष्ट्र में चलाये गए और बहुत सफल भी हुए।
आंदोलन लिस्ट
सन् 1918 में : (चम्पारन और खेड़ा सत्याग्रह )
सन् 1919 में : (खिलाफत आंदोलन )
सन् 1920 में :-असहयोग आंदोलन
चौरा – चौरीकांड
सन् 1930 में :-अवज्ञा आंदोलन
सन् 1942 में :- भारत छोडो आंदोलन
महात्मा गाँधी का सामाजिक जीवन
महात्मा गाँधी एक महान लीडर थे। परन्तु अपने सामाजिक जीवन में भी सादा जीवन उच्च विचार को मानने वाले लोगों में से थे। सत्य और अहिंसा के रस्ते पर चलते हुए अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलवाई।
छुआछूत की भावना
महात्मा गाँधी ने समाज में फैली छुआछूत की भावना को भी दूर करने का काफी प्रयास किया।