Monsoon Travel:
राजस्थान की संस्कृति काफी मशहूर है राजस्थान अपनी मेहमान नवाजी के लिए पूरे दुनिया में मशहूर है। राजस्थान में आपको घूमने के लिए काफी सुंदर और आकर्षक संस्कृति मिलेगी। यहां की विरासत, पहनावा आकर्षक का केंद्र है।
माउंट आबू
माउंट आबू राजस्थान का एक हिल स्टेशन है और इसे हनीमून के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। अगर आप मानसून में राजस्थान जाने की सोच रहे हैं। तो आपको माउंट आबू घूम कर जरूर आना चाहिए यहां बारिश के मौसम में और भी खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाते हैं। माउंट आबू में नीले पानी और साफ वातावरण के साथ नक्की झील मानसून के मौसम में बेहद रोमांटिक लगती है। माउंट आबू में नक्की झील, टोड रॉक व्यू, माउंट आबू अभ्यारण, दिलवाड़ा, जैन मंदिर समेत काफी अच्छे स्थान हैं। आप उदयपुर से माउंट आबू सड़क या रेल मार्ग से पहुंच सकते हैं।
सज्जनगढ़ पैलेस
यह भी राजस्थान में स्थित जगह है। जहां कई झील है जिनमें आप बोटिंग करके अपने ट्रिप के मजे को दोगुना कर सकते हैं सज्जनगढ़ में शाम के समय सूरज डूबने का नजारा बेहद ही खूबसूरत दिखता है।
अचलगढ़ हिल
यह भी राजस्थान का एक हिल स्टेशन है जो माउंट आबू से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इसके चारों तरफ की हरियाली का नजारा आपको बेहद पसंद आएगा परिवार के साथ यहां ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।
गुरु शिखर
अगर आप राजस्थान में किसी शांत जगह पर घूमना चाहते हैं, तो आप गुरु शिखर घूमने जा सकते हैं। यह जगह हरियाली से घिरी हुई आपको बेहद ही आकर्षित करने वाली लगेगी। आप यहां पर यात्रा कर सकते हैं यहां दत्तात्रेय मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है।
जालौर
स्वर्ण गिरी पर्वत की तलहटी में स्टेट जालौर को ग्रेनाइट और भव्यता का शहर माना जाता है। मॉनसून के मौसम में यहां की अरावली पर्वतमाला काफी आकर्षित होती हैं। पहाड़ी और हरियाली से भरा यश ऐतिहासिक किलों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां घूमने के लिए जालौर किला, तोपखाना, सुंधा माता मंदिर, मलिक शाह की मस्जिद, श्री मंदिर समेत कई जगह हैं जोधपुर के मार्ग से आप दो-तीन घंटे में जालौर पहुंच सकते हैं।
उदयपुर
बारिश के मौसम में राजस्थान के उदयपुर घूमने के लिए खूबसूरत स्थानों में से एक है। यहां आपको फतेह सागर झील के दृश्य काफी आकर्षित करेगा प्रकृति की खूबसूरती वाला यह शहर बारिश में भीगते हुए बहुत ही लुभावना लगता है। आपको शहर में घूमने के लिए बहुत से स्थान मिल जाएंगे। जिनमें उदयपुर सिटी पैलेस, फतेहसागर झील, लेक पैलेस, पिछोला झील, जग मंदिर, मॉनसून पैलेस, विशेष स्थान है। आप हवाई मार्ग से उदयपुर की यात्रा तय कर सकते हैं नई दिल्ली से रेल और सड़क मार्ग से उदयपुर पहुंच सकते हैं।
पुष्कर
राजस्थान के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है पुष्कर शहर, यहां का बारिश के समय का मौसम काफी सुहाना होता है आप यहां जाकर मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां के सांस्कृतिक और धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकते हैं यहां के प्रमुख आकर्षक स्थानों में पुष्कर झील, भगवान ब्रह्मा मंदिर, सावित्री मंदिर, रंगजी मंदिर आदि शामिल है। पुष्कर का निकटतम हवाई अड्डा जयपुर में स्थित है जिसकी कुल दूरी लगभग 146 किलोमीटर है।
झालावाड़
राजस्थान और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर बसा हुआ यह झालावाड़ संस्कृति जीवन से संपन्न है झालावाड़ का हरा भरा दृश्य लाल चट्टानों से घिरा हुआ है। बारिश के बाद काफी शानदार दिखता है। यहां नारंगी और लाल खसखस की खेती आपको देखने को मिल जाएगी। झालावाड़ में घूमने के लिए आकर्षक स्थलों में झालावाड़ किला, गागरोन किला, कोलवी गुफाएं, चंद्रभागा मंदिर, झालरापाटन, हर्बल गार्डन मिल जाएंगे आप जयपुर से झालावाड़ करीब 7 घंटे में पहुंच सकते हैं।