Biography of Lata Mangeshkar in hindi

बारिश के मौसम में रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये रूट्स, दिलकश हैं नजारे

Monsoon road trips:

बारिश का मौसम बहुत से दिलो में उमंग भर देता है। बारिश के मौसम में घूमने को मिल जाये इससे अच्छा और क्या हो सकता है। मानसून में मौसम बहुत ही सुहाना होता हो जाता है। इस मौसम में रोड ट्रिप का अपना ही एक अलग मजा है। बारिश की ठंडी ठंडी बुँदे , ठंडी हवाएं मन को बहुत रिझाती हैं। इंदरधनुष के रंग, चारों तरफ फैली हरियाली मन को मोह लेती है। बारिश का मौसम चिलचिलाती धूप से राहत देने वाला होता है।

·        दिल्ली से जयपुर –

अगर आप घूमने की योजना बना रहे हैं तो आप दिल्ली से जयपुर की यात्रा की योजना बना सकते हैं। यहां के खूबसूरत नजारों का लुफ्त उठा सकते हैं। आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ यहां की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। दिल्ली से जयपुर की दूरी 268 किलोमीटर है, साथ ही आप ओल्ड राव होटल में भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं।

·        चेन्नई से पुंडुचेरी –

छुट्टियों में रोड ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आप बंगाल की खाड़ी की ख़ूबसूरती को निहार सकते हैं। खूबसूरत पहाड़ों के नजारे , प्रकृति की खूबसूरती मानसून महीने में अलग ही दिखती है, रास्ते में आप इमारतों की ख़ूबसूरती का लुफ्त उठा सकते हैं।

·        दार्जलिंग से गंगटोक –

बारिश के दौरान दार्जलिंग की ख़ूबसूरती और बढ़ जाती है। दार्जलिंग  में आप चाय के बागान और बारिश दोनों का लुफ्त उठा सकते हैं। चाय के पत्तियों की खुशबू बहुत अच्छी लगती है। बारिश के मौसम यहां के बादल नीचे की तरफ आ जाते हैं। दार्जलिंग से गंगटोक तक की दूरी 100  किलोमीटर है। NH10 हाइवे से आप अपना सफर तै कर सकते हैं। दार्जलिंग से गंगटोक जाते समय आपको रास्ते में कई मंदिर और मोनेस्ट्री भी नजर आएँगी।

·        मुंबई से लोनावला –

आप मुंबई से लोनावला के लिए रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां पर वॉटरफॉल, हरियाली, और पर्वत श्रृंखला आपको बहुत आकर्षित करेगी। आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। बारिश के मौसम में ये नजारे बहुत ही आकर्षक होते हैं। 

·        उदयपुर से माउन्ट आबू –

उदयपुर से माउन्ट आबू  जाते समय आपको कई पर्वत शृंखलाएँ देखने को मिलेंगी। माउन्टआबू समुद्र ताल से केवल 4 हज़ार फ़ीट ऊपर बसा हुआ एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। मानसून में यहां का मौसम बहुत अच्छा होता है। आप यहाँ का सफर NH27 के जरिये तै कर सकते हैं।

·        मुंबई से गोवा  –

मुंबई और गोवा, लोग यह लॉन्ग ड्राइव पर जाना बहुत पसंद करते हैं। मुंबई से गोवा की दूरी लगभग 590 किलोमीटर है। मानसून के मौसम में आपको यहां की सड़कों के किनारे पर हरियाली ही हरियाली नजर आएगी। मानसून में यहां बहुत बारिश होती है। गोवा के आसपास के इलाके में घूम सकते हैं जैसे दूधसागर झरना। अक्टूबर में गोवा जाना अच्छा रहता है। 

·        दिल्ली से ऋषिकेश –

बारिश के मौसम में पहाड़ी क्षेत्र में जाना वैसे तो ठीक नहीं माना जाता लेकिन अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर किसी हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी लगभग 233 किलोमीटर है। यहां का मौसम आपको वो सुकून देगा, जो शहरी जीवन में नहीं मिल पाता है।

·        दिल्ली से नैनीताल –

दिल्ली से नैनीताल का आप रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दिल्ली से ऐसे बहुत से रुट निकलते हैं जो किसी भी रोड ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं। दिल्ली के उन्ही रूटों मे से एक रुट है नैनीताल का। बारिश के मौसम को मस्ती के साथ अपनी मनपसंद जगह पर जाकर सेलिब्रेट किया जा सकता है। हमेशा घूमने के लिए अलग अलग जगह के लिए रोड ट्रिप प्लान करना चाहिए इससे कुछ अलग और आया अनुभव करने को मिलता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *