Biography of Lata Mangeshkar in hindi

भारत में गर्मियों की छुटियों में घूमने के लिए प्रसिद्ध जगह –

गर्मियों की छुट्टियों का इंतज़ार बच्चों को बेसब्री से होता है। और इन छुट्टियों में अगर बाहर कहीं घूमने का प्लान बन जाये, तो सबसे ज्यादा ख़ुशी बच्चों को होगी। और बड़ों को भी तनाव भरे वातावरण से निकलने का मौका मिल जाता है। ये छोटा सा ब्रेक दिमागी थकान को दूर करने का अच्छा रास्ता है। गर्मियों में घूमने के लिए ठंडा और पहाड़ी इलाका अच्छा रहता है, यहाँ वातावरण ठंडा  और सुहावना होता है , जो हमे कुछ समय के लिए उस चिलचिलाती धूप से राहत दिलाता है।

भारत एक ऐसा स्थान है जहाँ हर मौसम का अलग अलग हिस्सा मिल जायेगा। जैसे ऐसे कई स्थान है , जो ठंडे है तो कई ऐसे हैं, जहां चिलचिलाती गर्मी पड़ रही होती है। चलो फिर ठंडे और पहाड़ी इलाकों की सैर करने और ठंडे मौसम का लुफ्त उठाने।

मनाली –

भारत के प्रसिद्ध हिलस्टेशन में से एक है। मनाली एक प्राकृतिक वातावरण, हरे भरे जंगल , फूलों के साथ बिछे घास के मैदान, नदी , तालाबों, झीलों, समुद्रों आदि की नील रंग की धाराएं और ताज़ी हवाएं इस स्थान को भारत की खास पर्यटन स्थल बनाता है। मनाली में आप संग्रहालय, मंदिर, हिप्पी गांव घूमने जा सकते हैं, और साथ ही और कई गतिविधियों का लुफ्त उठा सकते हैं जैसे ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, वाटर स्पोर्ट्स, स्किंग आदि। गर्मियों में यहाँ का तापमान 10°C से 25° C के बीच रहता है।

तवांग –

अरुणाचल प्रदेश में लगभग 3048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तवांग कई महत्त्वपूर्ण  और सुन्दर मठो के लिए जाना जाता है यह दलाई लामा के जन्म स्थान के रूप में भी प्रसिद्ध है। तवांग एक ठंडा और खूबसूरत शहर है। गर्मियों में यहाँ का तापमान 5°C से  21°C के बीच रहता है। यहाँ आप प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिकता दोनों का लुफ्त उठा सकते हैं।

ऊटी –

गर्मियों के मौसम में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक ऊटी है। यहाँ कभी ईस्ट इंडिया कंपनी का मुख्यालय हुआ करता था। ऊटी को पहाड़ियों की रानी के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ तमिलनाडु में स्थित है। यहाँ पुरे वर्ष अनुकूल जलवायु देखने को मिलती है। यह समुद्र तल से 2240 मीटर की ऊंचाई पर नीलगिरि पहाड़ियों के बीच स्थित है। जो भारी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहाँ का तापमान 20°C से 30°C के बीच बना रहता है।

रानीखेत –

यह उत्तराखंड का प्रमुख और ठंडा हिल स्टेशन है। इसका विकास अंग्रेज़ों द्वारा किया गया था। रानीखेत हिमालय पर्वत की पहाड़ियों और जंगलों को जोड़ता है। यहां की शांत जलवायु, फूलों से ढके रास्ते, देवदार और पाइनोके लम्बे – लम्बे पेड़ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। गर्मियों में इसका तापमान 8° से 22° के बीच रहता है।

दार्जलिंग –

पश्चिम बंगाल में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ पूर्वी हिमालय की तलहटी में बिछा हुआ है। दार्जलिंग की समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह काफी ठंडा स्थान है। यह अपने चाय के बागानों के लिए  विश्वभर में  प्रसिद्ध है। टॉय ट्रैन में बैठ कर दार्जलिंग की ख़ूबसूरती के नजारे देख सकते हैं।  दार्जलिंग का तापमान 25°C के आसपास रहता है।

मैक्लोडगंज –

हिमाचल प्रदेश में स्थित धर्मशाला के पास स्थित एक हिल स्टेशन है। यहाँ ब्रिटिश प्रभाव के कारण, ब्रिटिश और तिब्बती संस्कृति का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है। गर्मियों के मौसम में मैक्लोडगंज एक आदर्श पर्यटन स्थल है। यहां पर बौद्ध लामा मंदिर, भागसूनाग मंदिर और झरना देखने योग्य स्थान है। यहां का तापमान 25°C तक रहता है।

स्पीति घाटी –

स्पीति घाटी बहुत ही सुंदर और शांत घाटी है। यह भारत और तिब्बत की सीमा पर स्थित है। यह  समुद्र तल से 12500 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह चारों तरफ से हिमालय से घिरी हुई है। स्पीति  वाली 6 महीने बर्फ से ढकी रहती है। यहां का तापमान 5°C से 20°C के बीच रहता है।

मसूरी –

मसूरी , भारत के उत्तराखंड राज्य के प्रमुख हिल स्टेशन में से एक है। यहां चारों तरफ से पर्वतों से घिरा हुआ है इसे पर्वतोनी की रानी भी कहा जाता है। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग , बोटिंग आदि  का भी लुफ्त उठा सकते हैं। मसूरी के एक तरफ से गंगा नदी नजर आती है तो दूसरी तरफ से यमुना नदी। यहां दुर्लभ वनस्पतियां और जीव- जंतु भी पाए जाते हैं।

माउन्ट आबू –

माउन्ट आबू भारत के राजस्थान राज्य का एक मात्र हिल स्टेशन है जहां पर आप गर्मियों में घूमने जा सकते है। यहां का शांत वातावरण , हरे-भरे पेड़ , पौधे से घिरे होने के कारण हिल स्टेशन को बहुत ही खूबसूरत बनाते हैं। यहां उदयपुर से 185 किलोमीटर दूर अरावली पहाड़ो में स्थित है।

मुन्नार –

मुन्नार केरल का एक हिल स्टेशन है, इड्डुक्की जिले में पड़ता है। यहां हर साल हजारों की तादाद में पर्यटक घूमने आते हैं। जिंदगी की भागदौड़ में प्रदूषण से दूर ये स्थान लोगों को अपनी ओर खींचते है। इसके साथ ही यहां वन्य जीवन को भी करीब से देखा जा सकता है।

अल्मोड़ा –

अल्मोड़ा, सुयाल और कोसी नदी के बीच 5 किमी लम्बी घोड़े की पीठ के आकर की पहाड़ी पर बसा हुआ है। गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए बेहतर विकल्प है। यहां पर प्राकृतिक नजारे के साथ साथ ,आप जीरो पॉइंट, दूनानगरी और डियर पार्क  जैसी बेहतरीन जगहों पर घूम सकते हैं। यह समुद्र तल से 1651 मीटर की ऊंचाई ओर स्थित है।

औली –

औली, भारत के प्रसिद्ध घूमने वाले स्थानों में से एक है। यह हिमालय की गोद में स्थित है। सेब के बागों और देवदार के पेड़ों से भरा है। यहां आप ट्रैकिंग , रोपवे की सवारी आदि कर सकते हैं। और इसके सुहावने मौसम का आनंद ले सकते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *