Biography of Lata Mangeshkar in hindi

जापान के विषय में जानिए विस्तार से।

आज हम बात करेंगे, जापान की। यह एक द्वीपीय देश है जो चारो तरफ पानी से घिरा हुआ क्षेत्र है, यह 4 बड़े द्वीप तथा कई छोटे छोटे द्वीपों से मिल कर बना है। यह एशिया महाद्वीप के पूर्व में स्थित है। जापानी लोग आपने देश को निप्पन या निहोन कहते हैं। जिसका अर्थ होता है, सूर्योदय।उंगते हुए सूरज का देश भी कहा जाता है क्योकि सबसे पहले सुबह का सूरज जापान में निकलता है। जापान लगभग 6852 द्वीपों से मिल कर बना हुआ है। इसमें ऐसे 340 द्वीप हैं जो केवल 1 वर्ग किलोमीटर से बड़े हैं।

जापान प्रशांत महासागर के पूर्वी तट पर स्थित है। जापान की राजधानी टोक्यो है। जापान की मुद्रा येन है। जापान की अधिकारिक भाषा जापानी है।

इतिहास के पहलु

जापान का प्रथम लिखित सबूत ५७ ईस्वी में चीनी लेख से मिलता है। इसमें राजनितज्ञ चीनी दौरे की व्याख्या है। पौराणिक आधार पर जिम्मू नाम के सम्राट 960 ई.पू .राज सिन्हासन पर बैठा, तभी से जापान की व्यवस्थित कहानी शुरू हुई। शुरू में जापानी बहुदैविक धर्म को मानते थे। जापान नाम अपनाने से पहले इस देश को चीन में वा और जापान में यमतो के नाम से जाना जाता था। जापान नाम चीनी उच्चारण पर आधारित है। छठी शताब्दी में बौद्ध धर्म चीन से होकर जापान पंहुचा। 

भूगौलिक क्षेत्र

जापान का क्षेत्रफल 377 ,975 km2 तक फैला हुआ है। जापान का 70 % क्षेत्र पहाड़ी है इसमें 200 के लगभग ज्वालामुखी भी मौजूद है। इस वजह से 125.36 मिलियन जनसंख्या तटीय मैदानी क्षेत्रो में रहती है।

जापान को 4 बड़े द्वीपों का देश भी कहा जाता है। और ये चार द्वीप हैं – होकाईडो, होन्शु, शिकोकू और क्यूशू। जोकि कुल भूमि क्षेत्र का 97 % है इसमें भी सबसे बड़ा द्वीप होन्शु है। बाकि छोटे -छोटे द्वीप 3 % भूमि के क्षेत्र पर हैं। पहाड़ी क्षेत्र अधिक होने के कारण कृषि योग्य भूमि भी कम है।

राजनैतिक क्षेत्र

जापान का नया संविधान 3 मई 1947 को लागू किया गया था जिस प्रकार भारत में राजनैतिक सत्ता प्रधान मंत्री के पास होती है लेकिन प्रधानमंत्री के पास मन मर्जी करने की शक्ति नहीं है उसे जनता के अनुसार कार्य करना होता है, जापान में कहने को तो सारी शक्ति राजा के पास है लेकिन उसे जनता के अनुसार ही कार्य करना होता है, वहाँ के संविधान के अनुसार जापान की सत्ता की बागडोर जापान की जनता के हाथो में होगी।

आर्थिक क्षेत्र

जापान की अर्थव्यवस्था विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जीडीपी के हिसाब से विश्व में इसका तीसरा स्थान है। जबकि क्रयशक्ति समता के आधार पर चौथा स्थान मिला हुआ है। इसके पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार है। जिसकी कीमत ट्रिलियन में है। जापान के लोग बहुत मेहनती हैं, इसी वजह से अमेरिका के परमाणु आक्रमण के बाद भी इतनी तेजी से विकास कर विश्व में अपनी प्रतिभागिता  बनाने में सक्षम हुआ है। देश की कुल सम्पत्ति के हिसाब से दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्थान है।

जापान की संस्कृति

जापान की स्वदेशी संस्कृति ययोय लोगो से उतपन्न हुई, जो 10000 ईसा पूर्व से 300 ce के बीच जापान में बस गए, ये संस्कृति होन्शु द्वीप पर फ़ैल गई, जोमन संस्कृति के साथ इसका मिश्रण हो गया अब वहाँ अनुमानित राशि 92 % ययोय और 8 % जोमन वंश है। जापान की संस्कृति एशियाई देशो से और चीनी राजवंशो की संस्कृति से प्रभावित हुई। आज जापान की संस्कृति दुनिया भर में आगे और सबसे प्रमुख संस्कृतियों में से एक है।

परमाणु बम का हमला

आप सभी ने सुना और पढ़ा होगा की अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर 6 अगस्त और 9  अगस्त 1945 में परमाणु बम गिराए, हिरोशिमा मे 20000 से अधिक सैनिक और 146000 आम नागरिक मारे गए जबकि नागासाकी में 80000  के लगभग मौते हुई। उन परमाणु बम्बो का नाम लिट्ल बॉय और फैट मैन था। जिसने जापान में तबाही मचा कर रख दिया इससे पहले किसी देश पर परमाणु हमला नहीं किया गया था।

कुछ रोचक बातें

  • दुनिया में तरबूज गोल होते हैं, तो जापान में चौकोर तरबूज होते हैं ।
  • हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक जापान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे मजबूत और शक्तिशाली पासपोर्ट बन गया है। 23 मई को जारी ग्लोबल रैंकिंग में जापान ने पहला स्थान हासिल किया।
  • जापान का पासपोर्ट अब अपने नागरिकों को 189 डेस्टिनेशन्स पर वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा प्रदान कर रहा है।
  • जापान ने अपनी सबसे तेज बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू कर दिया है. यह ट्रेन 400 किलोमीटर प्रति घंटे (249 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से दौड़ सकती है। जापान की इस बुलेट ट्रेन का नाम एएलएफए-एक्स यानी अल्फा-एक्स है।
  • जापानी लोग समय के पाबंद होते हैं यहां तक कि जापान की ट्रेनें भी 30 सेकंड से ज्यादा लेट नहीं हो सकती।
  • जापान में हर साल लगभग 1500 से अधिक भूकंप आते हैं।
  •  जापान में खेला जाने वाला प्रसिद्ध खेल सूमो है।
  • जापान में आत्महत्या करने पर सरकार उसके परिवार को सहायता राशि नहीं देती बल्कि उसके परिवार के द्वारा सरकार को व्यवधान शुल्क देना पड़ता है।
  • जापान में मेडागास्कर द्वीप सबसे बड़ा द्वीप है ।
  • जापान में साक्षरता दर 100 % है।
  • जापान की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी का नाम JAXA है।
  • यहाँ पर काली बिल्ली को शुभ मानते है और काली बिल्ली पालते भी हैं।
  • यहाँ के लोग कॉमिक बुक पढ़ना ज्यादा पसंद करते हैं।

तो ये थी जापान की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जो की उम्मीद है आपके लिए काफी उपयोगी होगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *