सबसे ज्यादा वर्षों तक गुलाम रहने वाला देश “वियतनाम” के बारे में जानें। (About Vietnam in hindi)
वियतनाम एक ऐसा खूबसूरत देश है जिसका कल्चर सबको लुभाता है। ये एक छोटा देश होते हुए भी दुनिया का सबसे ज्यादा “कॉफ़ी” निर्यात करने वाला दुसरा देश है। यहाँ पर बहुत सारी ऐसी खूबियां है जो विदेशियों को अपने तरफ आकर्षित करता है। तो अगर आप वियतनाम के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं ‘Vietnam history in hindi’ तो पूरा जरूर पढ़ें, बहुत ही महत्वपूर्ण – महत्वपूर्ण चीजें बताई गयी हैं, जो की आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं।
वियतनाम की महत्वपूर्ण जानकारी (Information about Vietnam in hindi)–
वियतनाम के ऐसा देश जो एशिया के दक्षिण-पूर्वी में स्थित है। इस देश का पूरा नाम (socialist Republic Of Vietnam) है। इसका क्षेत्रफल लगभग 3,31,210 वर्ग किलोमीटर है एवं दुनिया का क्षेत्रफल के अनुसार सबसे 67 वां सबसे बड़ा देश है और एशिया का 19 वां सबसे बड़ा देश है। जिसका आकार भारत के ‘राजस्थान’ राज्य के जितना ही है। इस वियतनाम देश में कुल 28 राज्य हैं तथा इस वियतनाम देश की राजधानी “हनोई“ है।
इस देश की कुल जनसंख्या लगभग 9 करोड़ 55 लाख है जिसमे 42% लोग “नास्तिक” हैं तथा यहाँ पर ज्यादातर बौद्ध धर्म को माना जाता है। इस देश में लगभग 38 % ग्रामीण तथा 62 % शहरी क्षेत्र है। यहाँ की सबसे अच्छी बात तो ये है की यहां पर लगभग 2% ही बेरोजगारी है। सबसे ज्यादा शासन इसी देश पर किया गया है यानि की यह एक ऐसा देश है जिस पर बहुत से देशों ने अपना शासन किया है अपना गुलाम बनाया है।
वियतनाम देश की प्रसिद्ध एवं दर्शनीय स्थल (Famous Places in Vietnam)–
- Hochi Minh City
- Phong Wha National Park
- War Museum
- NHA Trang
- Mekong Delta
इत्यादि जगह हैं जहाँ पर आप घूम सकते हैं यहाँ पर आपको काफी ज्यादा अच्छा लगेगा। और यहाँ पर आपको बहुत कुछ नई-नई चीजें देखने को मिलेगी जो आपने पहले कभी सायद ही देखा होगा।
वियतनाम देश की कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां एवं रोचक तथ्य (Important information of Vietnam fact)–
- वियतनाम देश की मुद्रा का नाम Vietnamese dong है।
- इस देश की भाषा का नाम “वियतनामी” है।
- इस देश की भाषा सबसे कठिन भाषा में से एक है।
- वियतनाम के वर्तमान (2021) के राष्ट्रपति “Nguyen Xuan Phuc” जी हैं।
- इस देश में सबसे ज्यादा मोटरबाइक का इस्तेमाल किया जाता है एवं चारपहिया का बहुत ही कम। ऐसा कहा जाता है की यहाँ के रोड पर देखने से लगता है की जीतनी यहां की आबादी है उससे कहीं ज्यादा मोटरबाइक है।
- पूरी दुनिया में यही एक ऐसा देश है जो लगभग 1120 साल तक गुलाम रहा है।
- इस देश पर फ्रांस, जापान, अमेरिका एवं चीन जैसी देशों राज/शासन किया है।
- ब्राज़ील के बाद यही देश सबसे ज्यादा कॉफी निर्यात करता है।
- इस देश में Happy New Year फरवरी महीने में मनाया जाता है सन् 2021 में 12 फरवरी को मनाया गया। इन लोगो का कहना है की इसी महीने में चीन से आजादी मिली थी।
- यहाँ का एक बहुत ही प्रसिद्ध ट्रेडिशनल पहनावा है जिसका नाम “Ao Dai” है ये लोग इसको किसी बड़े फंक्शन में पहनते हैं।
- सबसे ज्यादा यहाँ पर “Snack Wine” प्रसिद्ध है।
- इस देश में एक अजीब सा रिवाज है कछुआ पालने का हर एक घर में आपको कछुआ देखने को मिल जायेंगे इनका मानना है की कछुआ पालने से घर के लोगो की उम्र बढ़ जाती है क्यूंकि की कछुओं उम्र लम्बी होती है।
- अगर हम इनके मांसाहारी भोजन की बात करें तो इनका सबसे मनपसंद मांस कुत्ता-बिल्ली का होता है जिसे ये लोग बहुत ही चाव से खाते हैं।
- यहाँ का कुछ रीती – रिवाज चीन के जैसा ही मिलता-जुलता है। जैसे चीन का स्ट्रीट फ़ूड बिच्छू, कॉक्रोच, केंचुआ, सांप आदि हैं ठीक यही वियतनाम का भी है।
- यह देश सबसे ज्यादा काजू उत्पादन में तीसरे नम्बर पर आता है।
तो ये था वियतनाम देश के बारे में जानकारी जो उम्मीद है आपको पसंद आयी होगी तो आप और किस टॉपिक पर जानकारी चाहते हैं या किस देश के बारे में वो आप हमें कमेंट जरूर बताये।